फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cooperative Bank net profit of 545.72 lakhs

Almora News: जिला सहकारी बैंक को हुआ 545.72 लाख का शुद्ध लाभ

Mon, 28 Aug 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cooperative Bank net profit of 545.72 lakhs
जिला सहकारी बैंक की वार्षिक निकाय बैठक का दीप जलाकर शुभारंभ करते बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल। सं
अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा बागेश्वर की यहां एक होटल में हुई 52 वीं वार्षिक आमसभा की बैठक में अध्यक्ष ललित लटवाल ने बैंक की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक की निजी पूंजी में वर्ष 2021-22 के सापेक्ष वर्ष 2022-23 में 34.45 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। बैंक को वर्ष 2022-23 में संकलित लाभ 107.72 लाख और शुद्ध लाभ 545.72 लाख रुपये हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैंक ने वर्ष 2022-23 में विभिन्न मदों में 24941.75 लाख रुपये का ऋण वितरित किया है। बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों को शून्य प्रतिशत पर पांच लाख रुपये का ऋण वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक 31 शाखाओं के माध्यम से अल्मोड़ा और बागेश्वर में बैकिंग सुविधा उपलब्ध करा रहा है। 95 बहुउद्देशीय समितियों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से विभिन्न तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है। पशुपालन मत्स्य एवं डेरी के लिए भी केसीसी कार्ड भी अनुदान ब्याज दरों पर बनाई जा रही है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने दूरभाष से कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए सहकारिता एक बड़ा साधन हो सकता है। बैठक में जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, निदेशक विनीत बिष्ट, बैंक के प्रबंधक महासचिव मनोहर सिंह भंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, हरीश कनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed