{"_id":"6511d24d86d69dc84e0d1ec4","slug":"cooking-gas-reached-mangchauda-by-vehicle-for-the-first-time-ranikhet-news-c-232-1-shld1003-3327-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मंगचौड़ा में पहली बार वाहन से पहुंची रसोई गैस, लोगों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मंगचौड़ा में पहली बार वाहन से पहुंची रसोई गैस, लोगों के चेहरे खिले
Tue, 26 Sep 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
मंगचौड़ा में पहली बार पहुंचे गैस वाहन से रसोई गैस िससिसिलिंडर। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के ग्राम पंचायत मंगचौड़ा में पहला रसोई गैस सिंलिंडर वाहन पहुंचा। घर पर ही सिलिंडर रिफिल करने की सुविधा मिलने से ग्रामीण खुशी से झूम उठे।
दरअसल अब तक मंगचौड़ा तक सड़क न बनने से रसोई गैस का वाहन गांव नहीं पहुंच पा रहा था और ग्रामीणों सिलिंडर रिफिल कराने के लिए 10 किमी दूर रानीखेत गैस गोदाम के चक्कर काटने पड़ रहे थे। लोग पीठ पर सिलिंडर ढोकर गोदाम और घर पहुंचाने की मजबूरी से गुजर रहे थे।
मंगचौड़ा गांव तक सड़क पहुंचने से सोमवार को पहली बार रसोई गैस सिलिंडर लेकर वाहन यहां पहुंचा। वाहन पहुंचते ही लोग खाली सिलिंडर के साथ दौड़ पड़े। गांव के पास ही सिलिंडर रिफिल होने की खुशी लोगों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। ग्राम प्रधान दिनेश मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत मेहरा सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी जताई है।