{"_id":"5cf2bfefbdec220766496d2b","slug":"contractor-will-commit-suicide-if-not-pay-by-june-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जून तक देयकों का भुगतान नहीं किया तो आत्मदाह करेंगे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जून तक देयकों का भुगतान नहीं किया तो आत्मदाह करेंगे ठेकेदार
Sat, 01 Jun 2019 11:41 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर लोनिवि रेस्ट हाउस में प्रदर्शन करते ठेकेदार संघ के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने लोनिवि गेस्ट हाउस में प्रदर्शन कर लोनिवि पर लंबित देयकों का भुगतान न करके ठेकेदारों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि 15 जून तक भुगतान नहीं हुआ तो वह लोनिवि के कार्यालयों में तालाबंदी व आत्मदाह करेंगे।
एसोसिएशन शनिवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई बैठक में वक्ताओं ने लोनिवि के ईई पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग से दर्जनों अनुबंध फाइनल नहीं हो पाए हैं जबकि उनके काम पूरे हो चुके हैं। पुराने कार्यों का बकाया का भुगतान नहीं हुआ है और नये काम भी नहीं निकाले जा रहे हैं। लंबे समय से भुगतान नहीं होने से ठेकेदार, ठेकेदार से जुड़े व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि यदि 15 जून तक ठेकेदारों के लंबित देयकों का भुगतान नहीं हुआ तो वह लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी करने व आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। बैठक में सेल्स टैक्स/आयकर की तर्ज पर जीएसटी की कटौती पूर्णतया देयक बिल के साथ करने, लंबित देयकों का भुगतान करने, ऑफ लाइन जमानत धनराशि का भुगतान करने की भी मांग उठाई गई।
इस मौके पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 13 जून को सभी ठेकेदार सुबह 10 बजे लोनिवि गेस्ट हाउस में बैठक करेंगे। बैठक में 16 जून से होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में जगदीश पाठक, हीरा बल्लभ भट्ट, संजय सिंह नेगी, आनंद सिंह, चंदन कठायत, हरीश चौबे, भुवन लोहनी, महेश खेतवाल, हरीश राणा, नवीन परिहार, दिनेश सिंह, राम सिंह आदि मौजूद थे।