फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Contractor will commit suicide if not pay by June 15

15 जून तक देयकों का भुगतान नहीं किया तो आत्मदाह करेंगे ठेकेदार

Sat, 01 Jun 2019 11:41 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 01 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Contractor will commit suicide if not pay by June 15
बागेश्वर लोनिवि रेस्ट हाउस में प्रदर्शन करते ठेकेदार संघ के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
 पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने लोनिवि गेस्ट हाउस में प्रदर्शन कर लोनिवि पर लंबित देयकों का भुगतान न करके ठेकेदारों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि 15 जून तक भुगतान नहीं हुआ तो वह लोनिवि के कार्यालयों में तालाबंदी व आत्मदाह  करेंगे। 
विज्ञापन


एसोसिएशन शनिवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई बैठक में वक्ताओं ने लोनिवि के ईई पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग से दर्जनों अनुबंध फाइनल नहीं हो पाए हैं जबकि उनके काम पूरे हो चुके हैं। पुराने कार्यों का बकाया का भुगतान नहीं हुआ है और नये काम भी नहीं निकाले जा रहे हैं। लंबे समय से भुगतान नहीं होने से ठेकेदार, ठेकेदार से जुड़े व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि यदि 15 जून तक ठेकेदारों के लंबित देयकों का भुगतान नहीं हुआ तो वह लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी करने व आत्मदाह  करने को मजबूर होंगे। बैठक में सेल्स टैक्स/आयकर की तर्ज पर जीएसटी की कटौती पूर्णतया देयक बिल के साथ करने, लंबित देयकों का भुगतान करने, ऑफ लाइन जमानत धनराशि का भुगतान करने की भी मांग उठाई गई। 
विज्ञापन


इस मौके पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 13 जून को सभी ठेकेदार सुबह 10 बजे लोनिवि गेस्ट हाउस में बैठक करेंगे। बैठक में 16 जून से होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में जगदीश पाठक, हीरा बल्लभ भट्ट, संजय सिंह नेगी, आनंद सिंह, चंदन कठायत, हरीश चौबे, भुवन लोहनी, महेश खेतवाल, हरीश राणा, नवीन परिहार, दिनेश सिंह, राम सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed