{"_id":"97f6264f8f6bb71e7dc87a62f44ca37f","slug":"contract-teachers-to-regular-residential-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" संविदा शिक्षकों को आवासीय विवि नियमित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा शिक्षकों को आवासीय विवि नियमित करें
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के संविदा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जैंती में सीएम हरीश रावत से मुलाकात की।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में सीएम से मिले शिक्षकों ने वर्षों से सेवा दे रहे संविदा शिक्षकों को अल्मोड़ा में बनने वाले आवासीय विवि में स्थायी नियुक्ति देने की मांग की।
सीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ा रहे संविदा शिक्षकों की नियमित नियुक्ति देने की प्रक्रिया गतिमान है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण की पहल नहीं हो रही है। उन्होंने संविदा शिक्षकों को अल्मोड़ा में बनने वाले आवासीय विवि में नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन
शिष्टमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि सीएम ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। शिष्टमंडल में संयोजक डा. मनोज कुमार बिष्ट, डा. पूनम बोरा, डा. गिरिजा शंकर पांडे, डा. नारायण सिंह बिष्ट, डा. साक्षी तिवारी, डा. कुसुमलता आर्या, डा. बच्चन लाल, डा. रुचि कक्कड़ आदि शामिल थे।
विज्ञापन