{"_id":"649739ed50b16a94680e27d4","slug":"construction-of-parking-in-almora-almora-news-c-8-1-174856-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: समय पर नहीं बनी पार्किंग तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: समय पर नहीं बनी पार्किंग तो कार्रवाई
Sun, 25 Jun 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के नवीन कलेक्ट्रेट मे पार्किंग निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते डीएम विनीत तोमर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में पार्किंग के अभाव में सड़कों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। इसके लिए डीएम विनीत तोमर ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नगर में निर्माणाधीन तीन से अधिक पार्किंग का समय पर निर्माण कार्य पूरा करना होगा। यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होगी।
डीएम तोमर ने निर्माणाधीन और प्रस्तावित पार्किंग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर पार्किंग का निर्माण करना होगा। कार्य का रोस्टर तैयार किया जाना चाहिए। इसी के अनुसार काम होगा। पार्किंग में जनसुविधा का भी ध्यान देना होगा। कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। यदि गुणवत्ता में कमी आई तो संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे दुर्घटना के कारण
अल्मोड़ा। डे केयर संस्था की बैठक शनिवार को नगर पालिका सभागार में हुई। इसमें नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि सड़कों के किनारे खड़े वाहनों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवाजाही करना कठिन है। उन्होंने कहा कि नगर के माल रोड पर दोनों ओर दो पहिया वाहन खड़े रहते हैं जिससे सड़क पर पैदल चलना मजबूरी बन गया है। ऐसे में कई वाहन चालक वरिष्ठ नागरिकों को टक्कर मारकर भाग भाग जाते हैं। उन्होंने सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित कर सिटी बस को नगर के सभी मार्गों पर संचालित करने की मांग की। इस मौके पर डॉ. गोकुल रावत, डॉ. अरुण पंत, मथुरा मिश्रा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, मोहन लाल टम्टा, आनंद बल्लभ लोहनी, सुनयना मेहरा आदि मौजूद रहे।