फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Consensus reached on imposing duty on teachers

Almora News: बीईओ से वार्ता में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर बनी सहमति

Sat, 16 Sep 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 16 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached on imposing duty on teachers
सल्ट में खंड शिक्षाधिकारी  से वार्ता करते शिक्षक। संवाद
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। राजकीय शिक्षक संघ सल्ट ब्लाॅक के पदाधिकारियों की बीईओ के शुक्रवार को बैठक हुई जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बीईओ हरेंद्र साह ने बताया कि अन्य जिलों से बनाए गए चिकित्सा प्रमाण पत्र पर सीएमओ के प्रति हस्ताक्षरित करने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। 15 दिन तक के सीसीएल अवकाश को पास करने का अधिकार प्रभारी प्रधानाचार्य को देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा माध्यमिक विद्यालयों से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की ड्यूटी केवल अपरिहार्य स्थितियों में ही लगाई जाएगी। ब्लॉक स्तर से लगने वाली विभिन्न ड्यूटियों के संबंध में ब्लाॅक कार्यकारिणी को विश्वास में लेने पर सहमति बनी। तय हुआ कि नवंबर माह में ब्लॉक स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों के साथ ही ब्लॉक में सेवानिवृत्ति कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, ब्लॉक मंत्री महेंद्र सिंह, ब्लॉक संरक्षक सुंदर कुंवर, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनीष कुमार, पूरन सिंह नेगी, पंकज चौधरी, प्रेम सिंह, रवि कुमार, महेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed