{"_id":"60e897f78ebc3e735d28fc31","slug":"congressmen-sit-on-dharna-at-gandhi-park-in-almora-against-inflation-almora-news-hld430631574","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी बैठे गांधी पार्क पर धरने में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी बैठे गांधी पार्क पर धरने में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने भाजपा सरकारों पर महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को संरक्षण दे रही है और उसे गरीबों के हितों की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में पूरे देश की जनता महंगाई से परेशान है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्यान्न, तेल, दालों सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनता की सुध नहीं ले रही है।
वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में कई लोगों का रोजगार छिन गया है। ऐसे में आसमान छूती महंगाई से लोग परेशान हैं। अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आयी भाजपा ने लोगों के काफी बुरे दिन दिखा दिए हैं। जनता अब भाजपा सरकारों को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। वहां जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सिकंदर पवार, आनंद बगडवाल, अख्तर हुसैन, महेश चंद्र, वैभव पांडे, हर्ष कनवाल, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, धीरा तिवारी आदि थे।