फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen perform strongly in Almora against double engine government

डबल इंजन की सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का अल्मोड़ा में जोरदार प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congressmen perform strongly in Almora against double engine government
अल्मोड़ा में डबल इंजन की सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बढ़ती महंगाई से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डबल इंजन की सरकार के खिलाफ नगर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। जुलूस में कांग्रेस पदाधिकारी सब्जियों से बनाई माला पहनकर भी चल रहे थे।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ता दिन में चौघानपाटा में एकत्र हुए और सभा की। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने भाजपा सरकार को गरीब विरोधी करार दिया। सभा के पश्चात पूर्व विधायक तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालरोड, मिलन चौक, लाला बाजार, कचहरी बाजार होते हुए जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, जिला पंचायत सस्दस्य महेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र भोज, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, युकां प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे, हर्ष कनवाल, धीरेंद्र गैलाकोटी, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

जुलूस प्रदर्शन में इन लोगों ने भी लिया भाग
दीप डांगी, राधा बिष्ट, तारु तिवारी, सचिन आर्या, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट डिंपल, विनोद वैष्णव, हेम चंद्र तिवारी, प्रमोद पवार, कार्तिक साह, मुकेश नेगी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed