फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen burnt effigy of state and central government

कांग्रेसियों ने प्रदेश, केंद्र सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of state and central government
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदेश, केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में वृद्धि करने और लगातार बढ़ती महंगाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। साल के पहले दिन ही सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर में वृद्धि कर जनता को झटका दिया है। केंद्र सरकार ने रेल किराए के मूल्य में वृद्धि कर जनता को धोखा दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में प्रत्येक शुल्क में वृद्धि कर प्रदेश की गरीब जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द मूल्य वृद्धि वापस लेनी चाहिए। कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सचिव दीपांशु पांडेय, फाकिर खान, किशन लाल, अरविंद रौतेला, संगम पांडेय, जितेंद्र अधिकारी, अमित बिष्ट, सुमित कुमार, कुलदीप मेर, दिनेश जोशी, पीसी जोशी, प्रदीप बिष्ट, नवनीत वर्मा, कुलदीप मेर, तनवीर अहमद, ललित कुमार, आनंद सतवाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed