फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen burnt effigy of government, CM and transport minister

कांग्रेसियों ने फूंका सरकार, सीएम और परिवहन मंत्री का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of government, CM and transport minister
अल्मोड़ा में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर करोड़ों रुपये की खामियों से युक्त 150 बसें परिवहन निगम के लिए खरीदने में घोटाले का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बस खरीद की उच्चस्तरीय जांच कराने और बसें संबंधित कंपनी को वापस करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खरीदी गई 150 बसें तकनीकी खामियों से युक्त हैं। चलती बस के गियर लीवर उखड़ रहे हैं, जो कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। बस खरीद में करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाते हुए सरकार से इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई और खराब बसों को संबंधित कंपनी को वापस करते हुए नई आधुनिक बसें परिवहन निगम को उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, संजय दुर्गापाल, विनोद वैष्णव, मदन डांगी, बिंदु रौतेला, अंबी राम आर्य, वैभव पांडे, कार्तिक साह, फाकिर खान, भूपाल सिंह रावत, कमल वर्मा, सुंदर बिष्ट आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed