फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress workers blow the effigy of central government

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Fri, 02 Feb 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Fri, 02 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Congress workers blow the effigy of central government
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका - फोटो : amar ujala

जिला और नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट को जनविरोधी बताते हुए यहां चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। खास तौर पर उत्तराखंड के लिए इस बजट में कुछ नहीं है।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि मोदी सरकार का बजट गरीब, बेरोजगारों, युवाओं, सरकारी कर्मचारियों और महिलाओं की उम्मीदों के विपरीत रहा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने बजट के नाम पर देश की जनता की भावनाओं के सात खिलवाड़ किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला दहन में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदीप बिष्ट, मनोज सनवाल, हर्ष कनवाल, रोबिन भंडारी, दिनेश पिलख्वाल, मुकेश नेगी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed