फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress will rally in Delhi

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस करेगी दिल्ली में महारैली: रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Congress will rally in Delhi
कांडपाल जी के ढाबे में पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लेते पूर्व सीएम हरीश रावत। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, उद्योगबंदी, खेती की बर्बादी सहित जनता के अन्य मुद्दों को लेकर दिसंबर में दिल्ली में महारैली आयोजित करके विरोध प्रदर्शन करेगी। साथ ही इन मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों को भी एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। जनता के इन मुद्दों को लेकर आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भी राज्य और जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आज देश में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। औद्योगिक गिरावट से रोजगार के नए अवसर समाप्त हो रहे हैं वहीं लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस दिसंबर में दिल्ली में महारैली आयोजित करेगी। जिसमें देश भर से लोग शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस भी इन मुद्दों को लेकर कार्यक्रम तय कर रही है। इन कार्यक्रमों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कांग्रेस की जीत पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह विजय कांग्रेस के लिए काफी उत्साह वर्धक रही है। इसके लिए वह अल्मोड़ा के लोगों को धन्यवाद देते हैं। अल्मोड़ा ने यह सिद्ध कर दिया कि यह कांग्रेस का मायका है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अल्मोड़ा और चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव एकजुटता के साथ लड़ा। उन्होंने पिथौरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस को अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद जताई। रावत ने कहा कि अयोध्या मामले में न्यायालय का फैसला काफी संतुलित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed