{"_id":"62f5460636594276334d22d3","slug":"congress-tkes-on-bjp-with-tiranga-yatra-almora-news-hld472164939","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Tiranga Yatra : कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- देश के हालात लगातार होते जा रहे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Tiranga Yatra : कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- देश के हालात लगातार होते जा रहे खराब
Fri, 12 Aug 2022 04:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा।
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 04:57 PM IST
सार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश बहुत बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अर्थव्यवस्था डूब गई है। कहा कि मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा राशन में ही खर्च हो जा रहा है। जनता लगातार महंगाई के बोझ तले दबी जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के जरिये केंद्र की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ते जा रही है। बेरोजगारी इस कदर बढ़ गई है कि शिक्षित बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा जनरल जोशी शहीद पार्क से शुरू होकर पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क तक गई। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में हुई सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा राशन में ही खर्च हो जा रहा है। जनता लगातार महंगाई के बोझ तले दबी जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
सभा को महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, डेरी फेडरेशन उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती ने संबोधित किया। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और संचालन कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने किया।
विज्ञापन
‘देश के संस्थानों को बेच रही है भाजपा सरकार’
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश बहुत बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अर्थव्यवस्था डूब गई है। विधायक मनोज तिवारी के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना उत्तराखंड के लिए आत्मघाती है। 17 साल का जवान 21 साल में रिटायर हो जाएगा।
ये भी पढ़ें...CM Dhami Visit Champawat: हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, देवीधुरा की बगवाल के लिए पहुंचे
उन्होंने संघ पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी ने अपने कार्यालय में तिरंगा फहराने का मुकदमा दर्ज करवाया था वह आज हर घर तिरंगा लगाने का काम कर रही है। कांग्रेस को कैडर लीडर की पार्टी बनाने के साथ ही संगठन को मजबूत किया जाएगा।