{"_id":"69c02ebb640103eda809e0a0","slug":"congress-state-president-ganesh-godiyal-infused-enthusiasm-among-party-workers-almora-news-c-232-1-alm1015-141222-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Sun, 22 Mar 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल रविवार को सल्ट ब्लॉक के जालीखान पहुंचे। जहां पर उन्होंने बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के जालीखान में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं और ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया।
बीएलए-2 के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंच कर गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रशिक्षण ले रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, समर्पण और संघर्षशीलता से यह तय है कि आगामी विधानसभा चुनावों में हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने और बदलाव लाने के लिए तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर अभी से 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विक्रम रावत ने अपना शक्ती प्रदर्शन के जरिए से 2027 के विधान सभा चुनाव के लिए सल्ट से अपनी दावेदारी पेश की। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष करन मेहरा, ब्लॉक प्रमुख कंचन रावत, ज्येष्ठ प्रमुख विक्रम रावत, शोबन सिंह बोरा, शंभु रावत, शिवेंद्र रावत, नंदन वोरा, महेंद्र रावत, शंकर रावत, गिरीश रावत, देवकी रावत, मुन्नी आर्या, पुष्पा रावत, चंदन सिंह, संतोष कुमार, रमेश राम, आनंद रावत, मनोज उपाध्याय मौजूद रहे।
-- -- -- -- --