फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress in Almora

रोजगार, महंगाई के नाम से सत्ता में आई भाजपा जनता को छल रही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congress in  Almora
ब्लाक कांग्रेस कमेटी हवालबाग की चितई में हुई बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की चितई में हुई बैठक में वक्ताओं ने डबल इंजन की सरकार (केंद्र और राज्य सरकार) को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि महंगाई पर अंकुश लगाने, युवाओं को रोजगार देने के नाम पर सत्ता में काबिज हुई भाजपा जनता को छल रही हैं। कहा कि जनता आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों का गठन किया जाए। पूर्व विधायक मनोज तिवारी कहा कि डबल इंजन की सरकार में रोजगार के अवसर समाप्त होते जा रहे हैं। निजीकरण को बढ़ावा देकर उद्योगपतियों के हित में कार्य हो रहे हैं। जरूरी वस्तुओं समेत गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, महेश चंद्र, भूपेंद्र भोज गुड्डू, संजय दुर्गापाल, चंदन सिंह भोज, लक्ष्मण गिरि महाराज, तारु तिवारी, आमिर सिद्दीकी, गोपाल गुरुरानी, सुरेंद्र लटवाल, अजय राजपूत, प्रशांत पवार, नवल बिष्ट, राम दत्त भट्ट, दिनेश साह, हरीश आर्या, पंकज कुमरा, गोविंद राम, जगदीश लटवाल आदि थे।
विज्ञापन

तेल और गैस के दाम बढ़ने से भड़के कांग्रेसी, केंद्र का पुतला फूंका
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस सिलिंडरों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि अब भाजपा कार्यकर्ताओं को महंगाई नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गैस और तेल के दाम बढ़ने पर भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते थे, लेकिन अब उन्हें महंगाई नहीं दिखाई दे रही है। आम आदमी इन हालातों में कैसे जीवन यापन करेगा। यहां जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, चंदन बिष्ट, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रह्लाद सिंह नेगी, कुलदीप कुमार, प्रमोद कुमार, महेश कुमार, दयाल राम मौजूद थे।
‘देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है’
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। कांग्रेस कमेटी भिकियासैंण के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में बडियाली चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है।

बिडियाली चौराहे पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम सरकार लगातार बढ़ाते जा रही है। जिससे देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में अब तक विफल साबित हुई है। पुतला फूंकने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बिष्ट, ब्लाक प्रमुख चित्रा, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी, महिपाल सिंह बिष्ट, प्रयाग शर्मा, पूरन मावड़ी, राजेंद्र रावत, नंदन गिरी, कृपाल सिंह, चंद्रशेखर, चंदन किरौला, नंदन सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed