फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress hindered

डबल इंजन की सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

Tue, 31 Oct 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 31 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress hindered
कांग्रेस ने धरना दिया - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। बढ़ती महंगाई और जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ गांधी पार्क में धरना दिया और सभा की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गए हैं। बढ़ती महंगाई से जनता का जीवन दूभर है। डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों को कांग्रेस कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे। धरने पर महिला कार्यकर्ता रसोई गैस सिलेंडर लेकर पहुंची थीं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में शुरू किए गए गए विकास कार्यों पर डबल इंजन की सरकार ने रोक लगा दी है। फूड क्रॉफ्ट इंस्टीट्यूट, मेडिकल कॉलेज, साइंस सिटी पार्क, सीवर लाइन, टनल निर्माण जैसी विकास योजनाओं को भाजपा सरकार आगे नहीं बढ़ा रही है। जिले में विकास कार्य ठप हो गए हैं। जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, महंगाई जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। जीएसटी लागू कर भाजपा सरकार ने देश को आर्थिक मंदी की ओर धकेल दिया है।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यक्रम आयोजित कर त्रिवेंद सरकार की विफलताओं से प्रत्येक विधानसभा में जनता को अवगत कराएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा,  जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा,  पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, आनंद बगडवाल, इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता, भूपेंद्र भोज, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, दीवान सतवाल, राजेंद्र बोरा, गोपाल खोलिया, शिवराज महरा, मनोज सनवाल, हर्ष कनवाल, प्रीति बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, अख्तर हुसैन, दीप डांगी, छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील बिष्ट, हरीश बनौला, केवल सती, कृष्णा बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, दानिश खान, मदन डांगी, घनानंद जोशी, हेम तिवारी, खजान मिश्रा, अमरनाथ रावत आदि ने विचार रखे। संचालन नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed