फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress high level State Meeting in Almora Today

छह पर्वतीय जिलों के कांग्रेसी दिग्गज आज अल्मोड़ा में जुटेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress high level State Meeting in Almora Today
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखंड के छह पर्वतीय जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बृहस्पतिवार को धारानौला स्थित एक बरातघर में होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस के मौजूदा और पूर्व विधायक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने बताया कि एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन नवंबर को अल्मोड़ा के धारानौला मेें बैठक रखी है। बैठक दोपहर दो बजे से शुरू होगी। बैठक में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और चमोली जिलों के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, 2022 के विधानसभा प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, वर्तमान और पूर्व निकाय अध्यक्ष, जिला, महानगर अध्यक्ष, ब्लाक, नगर अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भाग लेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed