फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Conference on the eve of war

शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर गोष्ठी

Sun, 22 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 22 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड छात्र संगठन की संगोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने छात्रों, युवाओं से शहीदे आजम भगत सिंह के सपनों को साकार करने को कहा गया। इसके लिए सामाजिक, राजनीतिक, व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


संगठन कार्यालय में ‘समसामयिक संदर्भों में भगत सिंह’ विषय पर हुई संगोष्ठी में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में भगत सिंह का अहम योगदान है। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। अंग्रेजों के जाने के बाद भी देश की स्थिति बदली नहीं है। युवाओं को भगत सिंह के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक, राजनीतिक, व्यवस्था परिवर्तन के लिए सशक्त भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह एक क्रांतिकारी ही नहीं बल्कि एक परिपक्व दार्शनिक राजनीतिज्ञ के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में जो संघर्ष, विचार, दिशा देश को दी। युवाओं को उसको आगे बढ़ाना होगा। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रभा दानू, संचालन खजान जोशी ने किया। संगोष्ठी में उत्तराखंड छात्र संगठन के संयोजक ललित बिष्ट, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की छात्रसंघ कोषाध्यक्ष सुनीता दानू, जन्मेजय तिवारी, देवेश कुमार, किरन जोशी, नीमा दानू, माहेश्वरी, खष्टी दानू, धीरेंद्र रावत, जीवन चंद्र आर्य आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान जन संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर भगत सिंह का शहादत दिवस 23 मार्च को भू-अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वहां केंद्र की मोदी सरकार से पूंजीपतियों के पक्ष में लाए जा रहे भू-अधिग्रहण बिल को वापस लेने की मांग की जाएगी। उपपा की बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने समान विचारधारा के सभी संघर्षशील संगठनों से पूर्वाह्न 11:30 बजे गांधी पार्क चौघानपाटा पहुंचने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जनांदोलनों की राष्ट्रीय समन्वय समिति, अन्ना हजारे, अखिल भारतीय लोक मंच ने देश के सभी संघर्षशील, समान विचार के संगठनों से इस बिल के खिलाफ एकजुटता का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed