फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Concrete blocks will be installed along the Kosi River, preventing erosion and reducing silt in the dam.

Almora News: कोसी किनारे लगेंगे कंक्रीट ब्लॉक, कटाव रुकेगा, डैम में सिल्ट भी होगी कम

Mon, 13 Jul 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 13 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Concrete blocks will be installed along the Kosi River, preventing erosion and reducing silt in the dam.
अल्मोड़ा। बरसात के दौरान कोसी नदी में होने वाले भूमि कटाव और कोसी डैम में सिल्ट जमा होने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। जिला योजना के तहत 10 लाख रुपये की लागत से कोसी नदी के किनारे कंक्रीट ब्लॉक लगाए जाएंगे। सिंचाई विभाग बरसात समाप्त होने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू करेगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार नदी किनारे कंक्रीट ब्लॉक लगाए जाने से बरसात के दौरान तेज बहाव से होने वाले भूमि कटाव पर प्रभावी रोक लगेगी। साथ ही नदी के साथ बहकर आने वाली मिट्टी और मलबे की मात्रा भी कम होगी, जिससे कोसी डैम में सिल्ट जमा होने की समस्या में काफी हद तक कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

हर वर्ष मानसून के दौरान कोसी डैम में भारी मात्रा में सिल्ट जमा हो जाती है जिससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होती है। डैम का पानी मटमैला होने के कारण अल्मोड़ा नगर समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को कई दिनों तक गंदे पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार जलापूर्ति भी बाधित हो जाती है। विभाग का मानना है कि प्रस्तावित कार्य से सिल्ट का बहाव कम होगा और डैम में पानी की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग इससे पहले भी करीब दो वर्ष पूर्व कोसी नदी के तट पर इस प्रकार के कंक्रीट ब्लॉक लगा चुका है। अधिकारियों के अनुसार उस स्थान पर सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद अब जिला योजना के तहत इस कार्य का विस्तार किया जा रहा है।

कोट

प्रस्ताव को जिला योजना से स्वीकृति मिल चुकी है। बरसात समाप्त होने के बाद नवंबर माह में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। -मोहन सिंह रावत, अधिशाषी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed