फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Competition orgnised for children.

Almora News: चंदन, राधा, कमल, दीपिका अव्वल

Tue, 15 Aug 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 15 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Competition orgnised for children.
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को जूनियर वर्ग और ओपन वर्ग की क्रांस कंट्री दौड़ आयोजित हुई। पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल और प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवान किया। चार किमी की दौड़ के पुरुष ओपन वर्ग में चंदन कुमार यादव पहले, अशव दूसरे और चंदन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला ओपन वर्ग में राधा भट्ट, मिनाक्षी बिष्ट और भावन बिष्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। अंडर-16 के बालक वर्ग में कमल भट्ट, नमन सिजवाली, अजय सिंह कनवाल और बालिका वर्ग में दीपिका कनवाल, कशिश जोशी, बबीता मेहता पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सतीश कापड़ी, गिरिश मल्होत्रा, डॉ. जेसी दुुर्गापाल, जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह भंडारी, हीरा कनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed