फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Co-operative fair concludes with colourful programmes

Almora News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सहकारिता मेला संपन्न

Fri, 17 Oct 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Co-operative fair concludes with colourful programmes
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित पांच दिवसीय सहकारिता मेला संपन्न हो गया है। मेले के दौरान लोक कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मैदान में लगे स्टॉलों में स्थानीय किसानों, महिला समूहों की सदस्यों के बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी लगी। सहकारिता विभाग के अनुसार स्टॉलों में रखे उत्पादों की बिक्री से उत्पादकों को अच्छा लाभ हुआ। मेले का समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने किया।
विज्ञापन

सहकारिता मेले का आगाज विगत 13 अक्तूबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया था। 14 अक्तूबर को पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा और 15 अक्तूबर को सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेले में भागीदारी की थी। इस दौरान किसानों को बिना ब्याज के लोन बांटे गए।
विज्ञापन

उप निबंधक एलएम वर्मा ने बताया कि मेले के दौरान लगाए गए स्टॉलों से स्वयं सहायता समूुहों की महिलाओं, ताम्र उद्योग और किसानों के उत्पादों की अच्छी बिक्री हुई। कलाकारों और छात्र-छात्राओं को भी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री भौर्याल ने कहा कि यह मेला लोकल उत्पादों को आगे बढ़ाने में काफी मददगार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी मिशन को भी मेले आगे बढ़ाएगा। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, रघुवीर दफौटी, संजय साह जगाती, दीप चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed