फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Teerath Singh Rawat in Almora

25 मई तक शुरू किया जाए अल्मोड़ा में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट: सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
CM Teerath Singh Rawat in Almora
अल्मोड़ा। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को यहां पहुंचकर कोविड से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कोविड अस्पताल और टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों को दवा की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए और बताया कि दो दिन के भीतर 35 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर अल्मोड़ा पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में पहुंचे सीएम तीरथ सिंह ने बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। सीएम ने अस्पताल में कोरोना मरीजों की जानकारी के लिए स्थापित हेल्प डेस्क, कोविड रिपोर्टों की जानकारी देने संबंधी डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम, कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंनेे सीएनडीएस से बन रहे 12 बेड के आईसीयू कक्षों को भी देखा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने आईसीयू से जुड़ी जानकारी सीएम को दी।
विज्ञापन

सीएम ने आईसीयू कक्ष को जल्द संचालित करने के निर्देश दिए। कोविड वार्ड, उसमें भर्ती मरीजों की जानकारी अधिकारियों से ली। कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न होने दी जाए। उन्होंने बेस में निर्माणाधीन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को 25 मई तक प्लांट निर्माण करने के निर्देश दिए। कहा कि एचएलएल के उच्चाधिकारियों को कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के अवशेष निर्माण कार्य किन्हीं कारणों से रुके थे जो अब शुरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में चल रहे टीकाकरण केंद्र में टीका लगा रहे लोगों से जानकारी ली। कहा कि सोमवार से प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों के लिए मुफ्त टीकाकरण शुरू किया गया है, जिसमें 400 करोड़ से अधिक राशि का व्यय होगी। कहा कि कोविड-19 में मीडिया कर्मियों ने बेहतर काम किया है। मीडियाकर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देकर वैक्सीन लगाई जा रही है।
होटल मैनेजमेंट संस्थान में बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए बेहतर प्रबंध करने, दवा आदि आवश्यक उपकरणों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती और जिले की सीमाओं में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि पॉजिटिव आ रहे लोगों को होम आइसोलेशन किट तत्काल उपलब्ध कराएं और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहें।
सीएम ने बताया कि अल्मोड़ा के लिए 35 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाएंगे जो कि दो दिन के अंदर यहां पहुंच जाएंगे। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और आवश्यक तैयारियों की जानकारी सीएम को दी। प्राचार्य ने मेडिकल कॉलेज के कार्यों की प्रगति और समस्याएं सीएम को बताईं।

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, सांसद अजय टम्टा, विधायक महेश नेगी, विधायक महेश जीना ने भी सीएम को क्षेत्र की समस्याएं बताईं। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या, सांसद नैनीताल अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ नवनीत पांडे, एडीएम बीएल फिरमाल, सीएमओ डॉ. सविता हं्याकी, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. दीपाकंर डेनियल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, तहसीलदार संजय कुमार, पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी, अनिल आर्या, गोविंद सिंह पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा, कैलाश गुरुरानी, किरन पंत, सीओ वीर सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed