{"_id":"1a74747496a281bd21d50454cc1463a0","slug":"cm-s-home-district-congressmen-favor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के गृह जिले के कांग्रेसियों पर मेहरबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के गृह जिले के कांग्रेसियों पर मेहरबानी
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
सरकार में दायित्व देने में मुख्यमंत्री हरीश रावत की गृह जिले अल्मोड़ा के कांग्रेसियों पर विशेष मेहरबानी रही है। अब तक जिले के आठ कांग्रेस नेताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। सूत्रों के अनुसार अभी भी कई कांग्रेस नेता दायित्व पाने को जोड़तोड़ में जुटे हैं।
सल्ट के पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत को मुख्यमंत्री का औद्योगिक सलाहकार, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा को अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग का सदस्य पहले में ही बनाया जा चुका है। 11 अप्रैल को जारी सूची में कांग्रेस नेता दिनेश कुंजवाल को जलागम परिषद उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक करन महरा को संस्कृति संवर्धन और मेला वर्गीकरण का सदस्य, पूर्व विधायक पूरन मेहरा को सीएम सलाहाकर समिति काउपाध्यक्ष, डीएन बड़ौला को कुमाऊं मंडल विकास निगम निदेशक की जिम्मेदार सौंपी गई है।
वहीं 27 अप्रैल को जारी दायित्वधारियों की सूची में अल्मोड़ा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी को उत्तराखंड अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उपाध्यक्ष, सिकंदर पवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अभी भी जिले से कई कांग्रेस नेता सरकार में दायित्व पाने के लिए जोर आजमाइश में लगे हैं। सूत्रों के अनुसार पद पाने को कई दावेदार बड़े नेताओं के संपर्क में हैं और अगली सूची में दायित्व मिलने की आशा में हैं।