फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Class IV employees will protest today

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आज से अन्न त्याग कर प्रदर्शन करेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Class IV employees will protest  today
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी है। बुधवार को कर्मियों ने बांदों में काला फीता बांध विरोध जताया। अब बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारी अन्न त्याग कर ड्यूटी करेंगे। इसके साथ ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जिला शाखा के आह्वान पर पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन

कर्मचारी बांहों में काला फीता बांध सांकेतिक विरोध जता रहे हैं। बुधवार को भी कर्मियों ने काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए कार्य किया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि लगातार प्रदर्शन के बावजूद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं। अब वे बृहस्पतिवार से अन्न त्याग कर कार्य करेंगे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष पूरन सतवाल, त्रिलोक सिंह फर्त्याल, कैलाश पांडे, राजेश वाल्मीकि, भूपाल सिंह, रमेश मल, तेज सिंह, भोपाल सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह कनवाल, आनंद राम, हरेंद्र लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed