फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Clash between Samajwadi Party and BSP leader

Aligarh News: आमने-सामने आए सपा और बसपा नेता, जमकर हुई नोकझोंक

Tue, 29 Jul 2025 12:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 12:01 PM IST
सार

सपा और बसपा नेता में मामला बढ़ता देख दोनों के समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों ने बी बचाव शुरू कर दिया। दोनों को अलग कर मामले को शांत कराया। हालांकि, दोनों में एक दूसरे के प्रति जबरदस्त गुस्सा देखा गया।

विज्ञापन
Clash between Samajwadi Party and BSP leader
बसपा-सपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ शहर के मेडिकल रोड पर 28 जुलाई देर रात सपा और बसपा नेता आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर टकराव और नोकझोंक हुई। सुरक्षा कर्मियों और मौजूद समर्थकों ने दोनों में बीच-बचाव किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के बसपा नेता सलमान शाहिद के भाई सुहेल ने समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक पर घर जाते समय मेडिकल रोड पर जामिया उर्दू के सामने टिप्पणी कर दी। इसका सपा नेता ने विरोध किया और जमकर खरी खोटी सुनाई। इतने में ही बसपा नेता सलमान शाहिद मौके पर पहुंच जाए।
विज्ञापन


सपा नेता ने सलमान से अपने भाई को समझाने की बात कही। इतनी ही बात को लेकर दोनों नेताओं में नोकझोंक शुरू हो गई। मामला गिरेबान तक पहुंच गया। मामला बढ़ता देख दोनों के समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों ने बी बचाव शुरू कर दिया। दोनों को अलग कर मामले को शांत कराया। हालांकि, दोनों में एक दूसरे के प्रति जबरदस्त गुस्सा देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिनों बाद सपा नेता से मुलाकात हुई। लड़ाई-झगड़े की कोई बात नहीं। दोनों ने आपस में बात की और चले गए। - सलमान शाहिद, बसपा नेता

कई बार से टिप्पणी की जा रही थी। बर्दाश्त की भी सीमा होती है। बसपा नेता से भाई को समझने की बात कही है। - अज्जू इश्हाक, सपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed