फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

जैंती में तहसील दिवस में लोगों ने समस्याओं को लेकर 22 शिकायतें दर्ज कराई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट की देते विधायक मोहन सिंह मेहरा व अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया। स - फोटो : ALMORA
जैंती (अल्मोड़ा)। जन समस्याओं के निराकरण के लिए सर्वोदय इंटर कालेज जैंती में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क से संबंधित 22 शिकायतें दर्ज कराईं। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा ने अफसरों से शिविर में दर्ज शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील दिवस में लोगों ने राजस्व विभाग से संबधित चार, लमगड़ा ब्लॉक की 11, स्वास्थ्य विभाग की दो, शिक्षा और पेयजल से संबंधित एक-एक, लोनिवि से संबंधित तीन समस्याएं शिविर में दर्ज कराईं। अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने अधिकारियों से शिकायतों का निस्तारण समय पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक मेहरा ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान उद्योग, चिकित्सा, समाज कल्याण, उद्यान, कृषि समेत अन्य विभागों ने स्टॉल भी लगाए गए थे। विभिन्न विभागों के स्टॉल से लोगों को तमाम जानकारियां प्राप्त हुईं। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह बगड़वाल, तहसीलदार नवीन लाल वर्मा, रमेश बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी, ज्येष्ठ उप प्रमुख दीवान बोरा, जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट, कुंदन बिष्ट, कुंदन नगरकोटी, प्रताप सिंह, बची सिंह बिष्ट, भैरव शर्मा, प्रकाश जोशी, राजेंद्र जोशी, पुष्कर नैनवाल आदि उपस्थित रहे। उधर अल्मोड़ा के नवीन कलेक्ट्रेट में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें प्राप्त एक शिकायत को विभाग को तत्काल कार्यवाही के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

42 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए
जैंती। तहसील दिवस में 42 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के अलावा परिवार रजिस्टर की 22 नकल दी गई। 75 बीपीएल प्रमाण पत्र बनाए गए। दो महालक्ष्मी किट और पांच लाभार्थियों को कृषि यंत्र बांटे गए। 107 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन के 65 आवेदन पत्र भरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed