फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chuda is still being pounded in the mortar in the courtyard

Almora News: आंगन में अब भी ओखली में कूटे जा रहे च्यूड़ा

Mon, 13 Nov 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 13 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chuda is still being pounded in the mortar in the courtyard
अल्मोड़ा के मटेला में ओखली में च्यूड़े तैयार करतीं महिलाएं।संवाद 
अल्मोड़ा। बाजारीकरण के दौर में शहरी इलाकों और कस्बों में अब च्यूड़े कूटने की परंपरा विलुप्त होने के कगार पर है। लोग बाजार से च्यूड़े खरीदकर परंपरा निभा रहे हैं वहीं जिले के कुछ गांवों में ओखली में च्यूड़े तैयार करने की परंपरा अभी भी है। भैयादूज के लिए गांवों में ओखली में च्यूड़े तैयार किए गए।
विज्ञापन


15 नवंबर को भैयादूज पर्व मनाया जाएगा। भैयादूज के लिए कई गांवों में महिलाओं ने ओखली में सामूहिक रूप से च्यूड़े कूटे जिन्हें भैयादूज पर्व पर पूजा जाएगा। विवाहित महिलाएं भैयादूज पर अपने मायके जाकर भाइयों को च्यूड़े पूजती हैं। ओखली में कूट कर तैयार किए जाने वाले च्यूड़े शुभ माने जाते हैं।
विज्ञापन




प्रवासी भी साथ ले जाते हैं च्यूड़े
अल्मोड़ा। च्यूड़े काफी स्वादिष्ट होते हैं। दिवाली मनाने पहाड़ आए प्रवासी च्यूड़ों को अपने साथ ले जाते हैं। दिवाली पर घर नहीं आ पाने वाले प्रवासियों को उनके परिजन आज भी डाक के माध्यम से च्यूड़े भेजते हैं। जैंती (सूरी) के पंडित पीतांबर गुरुरानी ने बताया कि कई लोग अमावस्या से पहले ही च्यूड़े कूट लेते हैं और उन्हें महालक्ष्मी पूजा में भी रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से विमुख हो रही है। ओखली में च्यूड़े कूटने की परंपरा से युवा अनजान हैं। ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब एक दिन ये संस्कृति भी इतिहास बन जाएगी। - रेनू, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

-

सामूहिक रूप से ओखली में च्यूड़े तैयार करना खुशहाली का प्रतीक है। नई पीढ़ी ज्यादा कष्ट नहीं करना चाहती है। बाजार से च्यूड़े लाकर भैया दूज के दिन भाई को पूज कर सिर्फ रस्म अदायगी की जा रही है। - कमला देवी, मटेला कोसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed