फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Children worshiped Dehri on Baisakhi

Almora News: बैसाखी पर बच्चों ने किया देहरी पूजन

Sat, 15 Apr 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 15 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Children worshiped Dehri on Baisakhi
च्यूनी गाँव में बैशाखी त्यौहार मनाते बच्चे। संवाद
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कष्ट निवारण के लिए लोगों ने पंडितों से अनुष्ठान करा चांदी का पैर दान किया। वहीं मंदिरों में अनुष्ठान के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


बैसाखी पर्व पर शुक्रवार को जिले के चितई, कसारदेवी, जागेश्वर, नंदा देवी, वृद्ध जागेश्वर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान विभिन्न पकवान तैयार कर अपने आराध्य को अर्पित किए। भतरौंजखान क्षेत्र में भी बैसाखी उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने घरों की देहरी पूजन कर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बच्चों को गुड़, चावल सहित अन्य उपहार भेंट किए। संवाद
विज्ञापन



-----------------




बागेश्वर/गरुड़। जिले के विषुवत संक्रांति (बिक्खू त्यार) धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान कर मंदिरों में पूजा, अर्चना की। ग्रहों की शांति के लिए दान किया और भगवान से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विषुवत संक्रांति के दिन से बैशाख की शुरुआत होती है। इस दिन ग्रह दोष निवारण के लिए दान करने का विशेष महत्व माना गया है। जिला मुख्यालय के बागनाथ मंदिर में सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के पावन जल से स्नान किया और बागनाथ मंदिर में विधिविधान से पूजा, अर्चना की। अधिकतर लोगों ने ग्रहों के बुरे फलों से मुक्ति पाने के लिए चांदी का बायां पैर बनाकर दान किया। घरों में कई तरह के पकवान बनाकर भगवान का भोग लगाया गया। पंडित गणेश चंद्र तिवारी ने बताया कि विषुवत संक्रांति के दिन ग्रहों के अनुसार जिनको अपैट होता है, वह चांदी का पैर बनाकर मंदिरों में चढ़ाते हैं।

गरुड़ के बैजनाथ, कोट भ्रामरी, कार्तिकेश्वर, प्रकटेश्वर, पिंगलेश्वर, कपिलेश्वर, दिव्येश्वर, जौसर आदि शिवालयों में प्रात: पांच बजे से पूजा की। महिलाओं ने बैजनाथ धाम में खोल दे माता, खोल भवानी आदि झोड़ा, चांचरी का गायन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed