{"_id":"5e00bb158ebc3e8815290b4d","slug":"children-taught-cleanliness-lesson-to-tourists-ranikhet-news-hld3666661114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनवुड के बच्चों ने पर्यटकों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनवुड के बच्चों ने पर्यटकों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
विज्ञापन
गोल्फ मैदान में सफाई को पहुंचे ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के बच्चे। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली नैनी स्थित ग्रीनवुड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत यहां गोल्फ मैदान पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया, खास बात यह रही कि इस दौरान गोल्फ घूमने पहुंचे पर्यटकों केे बच्चों ने स्वच्छता का पाठ पढ़ाया और कूड़ा इधर उधर नहीं बिखेरने का भी आह्वान किया।
शिक्षा अभियान के तहत नैनी ग्रीनवुड स्कूल के बच्चों ने पूरे गोल्फ मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया। बिखरे कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। शिक्षकों के साथ बच्चों ने स्वच्छता अभियान में सहयोग कर स्थानीय नागरिकों को भी कूड़े के दुष्परिणाम बताए।
वहां पहुंचे पर्यटकों को भी बच्चों ने कूड़े को इधर-उधर नहीं बिखेरने की सीख दी। प्रधानाचार्या जानकी अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता स्वयं से आती है। यदि हम अपने घर आंगन को स्वच्छ रखेंगे तो समाज में स्वच्छता का संचार होगा, लोग जागरूक होंगे। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य ललित मेहरा, शिक्षक संगीता नीलम, नेहा, स्वाति शाह, रश्मि लोहनी, शिखा पंत, राकेश जोशी, चंदन राम, कौशल जोशी, भावना बिष्ट, किशन अधिकारी, चंदन अधिकारी, कृपाल अधिकारी ने सहयोग किया।