फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Children and teacher written book release

बच्चों और शिक्षिका ने लिखी पुस्तक का विमोचन

Tue, 14 May 2019 11:09 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 14 May 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Children and teacher written book release
चौखुटिया में रंग कुमाऊं पुस्तक का विमोचन करते अतिथि और स्कूल के बच्चे। - फोटो : amar ujala

 ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में कुमाऊं की संस्कृति और परंपरा को समर्पित पुस्तक ‘रंग कुमाऊं’ का विमोचन किया गया। गौरतलब है कि पुस्तक राजकीय जूनियर हाईस्कूल खत्याड़ी के बच्चों द्वारा अपनी शिक्षिका के साथ मिलकर तैयार की है। इस मौके पर मौजूद अतिथियों ने पुस्तक को आने वाली पीढ़ी के साथ ही सभी लोगों के लिए उपयोग बताया।  

विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रंग कुमाऊं पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर लेखिका शिक्षिका मीना शर्मा ने बच्चों के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए पुस्तक लिखने के उद्देश्य सहित कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, भिकियासैंण के बीईओ हिमांशु नौगांई, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या डॉ. नंदी शर्मा, गीता तिवारी, डॉ. प्रभाकर त्यागी, खेमकरण सोमन, तारादत्त शर्मा, दिनेश रावत, ख्यालीराम,  राजेंद्र प्रसाद, गिरीश मठपाल, हरीश शर्मा, हेम कांडपाल चंद्रशेखर फुलारिया आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता बीईओ भारत जोशी और संचालन जीवन मेहरा ने किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मंजू शर्मा, रितु सिंह, पुष्कर कांडपाल, आशा वर्मा, रजनी, रेखा मनराल, प्रदीप त्रिपाठी, शेखर फुलोरिया, प्रेमलता, रेनु त्रिपाठी, चंपा कांडपाल, राजंद्र कांडपाल सहित प्राथमिक और जूनियर शिक्षक संघ के तमाम पदाधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बच्चों ने जुटाई लेखन सामग्री
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पुस्तक के बाल संपादक मंडल में छाया मेहता, ईशा रावत, लक्ष्मण सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह, गायत्री रावत, प्राची रावत, खीमसिंह चौहान, महेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, चंद्रा बिष्ट, ललिता रावत, उमेश बिष्ट, अंजू रावत, पुष्कर सिंह, चंद्रा रावत, प्रियांशी, खीमसिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह और प्रदीप सिंह शामिल थे। जबकि शिक्षक दिनेश रावत परामर्शदाता थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed