फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chief Manager Kandpal returned Rs 20,613 to woman

मुख्य प्रबंधक कांडपाल ने महिला को लौटाए 20,613 रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chief Manager Kandpal returned Rs 20,613 to woman
कुंती देवी को रुपये लौटाते अल्मोड़ा अरबन बैंक के मुख्य प्रबंधक दीप चंद्र कांडपाल। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अरबन बैंक मालरोड शाखा के मुख्य प्रबंधक दीप चंद्र कांडपाल ने मालरोड में उन्हें मिली 20,163 रुपये की धनराशि महिला को लौटकर ईमानदारी का परिचय दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले दिनों मुख्य प्रबंधक कांडपाल को मालरोड में 20,163 रुपये की धनराशि गिरी हुई मिली। उन्होंने यह धनराशि अपने पास सुरक्षित रख ली। इस संबंध में लाला बाजार के सूचना पट पर भी सूचना लिखी, लेकिन खोई हुई धनराशि लेने कोई नहीं पहुंचा। अखबार में समाचार प्रकाशित होने पर कुंती देवी पत्नी गोपाल सिंह निवासी ग्राम ढौरा को उनकी खोई हुई धनराशि मुख्य प्रबंधक के पास सुरक्षित होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

कुंती देवी ने बताया कि वह 11 फरवरी को डाकघर आई थी और वहां से धनराशि निकालकर घर को लौट रही थी तो गिर गए। महिला अल्मोड़ा अरबन बैंक पहुंची और बताया कि उसकी कुल 20,163 रुपये की धनराशि खोई है, जो कि सही थी। इसके बाद मुख्य प्रबंधक कांडपाल ने कुंती देवी को उसकी खोई हुई राशि लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed