{"_id":"608449f28ebc3e8d1a154e08","slug":"cheking-on-barrier-ranikhet-news-hld42255865","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते कोरोना के बीच भुजान बैरियर पर बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते कोरोना के बीच भुजान बैरियर पर बढ़ी चौकसी
विज्ञापन
भुजान बैरियर पर मातहतों को दिशा निर्देश देती संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय। संवाद न्यूज एज?
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में आ गए हैं। भुजान बैरियर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। अब वहां सुबह पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच की जाएगी।
संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने बैरियर पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मातहतों को बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की जांच करने के दिशा निर्देश दिए। कोरोना की दूसरी लहर के बीच लंबे समय से भुजान बैरियर पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैदी से कार्य कर रही है। इधर अब मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में अधिक से अधिक टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है।
अब तक दोपहर दो बजे तक ही जांच की जा रही थी लेकिन अब वहां सुबह पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक जांच की जाएगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे ने भुजान बैरियर पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्र से आने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच नियमित रूप से की जानी है। सरकार की तरफ से भी टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले सभी लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। बैरियर पर अस्थायी शौचालय बनाने की भी योजना है।