{"_id":"5a4d0ab54f1c1b0f788b670b","slug":"charged-eo-for-appointment-of-permanent-eo","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी ईओ की नियुक्ति को लेकर प्रभारी ईओ को बंधक बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी ईओ की नियुक्ति को लेकर प्रभारी ईओ को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बंधक बनाने के बाद पंचायत कार्यालय में खड़े सभासद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत में स्थायी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की मांग को लेकर द्वाराहाट में सभासदों का आंदोलन उग्र रूप लेने लगा है। सभासदों ने यहां पहुंचे प्रभारी ईओ को देर शाम बंधक बना लिया। वार्ता के लिए वहां एसडीएम फिंचा राम चौहान और प्रभारी ईओ श्याम सुंदर पहुंचे थे। एसडीएम ने स्थायी ईओ की नियुक्ति के लिए सकारात्मक आश्वासन नहीं दिया, जिस कारण आंदोलनकारियों ने ईओ और एक अन्य कर्मचारी को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
मालूम हो कि नगर पंचायत में स्थायी ईओ की नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से तालाबंदी और धरना चल रहा है। बुधवार को वार्ता के लिए प्रभारी ईओ श्याम सुंदर प्रसाद और एसडीएम फिंचा राम चौहान मौके पर पहुंचे, दिन भर आंदोलनकारियों के साथ वार्ता हुई। प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने पूर्ववर्ती कार्यों को स्वीकृति देने की सहमति दी। एसडीएम ने नगर पंचायत कार्यालय का ताला खुलवाया और अंदर ईओ और एक स्थायी कर्मचारी को भेजा।
विज्ञापन
इस बीच एसडीएम फिंचा राम चौहान से वार्ता चलती रही, लेकिन एसडीएम द्वारा स्थायी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति कब तक होगी इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं की। गुस्साए आंदोलनकारियों ने ईओ और एक अन्य कर्मचारी को 4.45 बजे बंधक बना लिया। इस बीच वार्ता के बाद एसडीएम चौखुटिया रवाना हो गए। लेकिन बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही उन्हें लौटना पड़ा। दोबारा आंदोलनकारियों के साथ हुई वार्ता में समझौता हुआ कि 15 दिन के अंदर स्थायी ईओ की तैनाती कर ही जाएगी और फिलहाल सप्ताह में दो दिन प्रभारी ईओ यहीं बैठेंगे। इस आश्वासन पर बंधकों को छह बजे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा विमला शाह क्रमिक अनशन पर बैठीं। आंदोलन को समर्थन देने के लिए वहां भारी संख्या में लोग पहुंचे। जिनमें टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दर्शन सिंह, भवानी शंकर चौधरी, निर्मल मठपाल, अनिल चौधरी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष महेश पंत, लाल सिंह बिष्ट, भूमि अध्याप्त संघर्ष समिति के देव सिंह रावत, विपिन पंत, नागेश लाल शाह, पूर्व अध्यक्ष कंचन शाह आदि शामिल हैं।