फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chairman of the Board of Trade became Negi bhagwant

भगवंत नेगी बने व्यापार मंडल अध्यक्ष

Sun, 13 Mar 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 13 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Chairman of the Board of Trade became Negi bhagwant
व्यापार मंडल चुनाव - फोटो : अमर उजाला

 नगर व्यापार मंडल के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर भगवंत सिंह नेगी ने जीत दर्ज की, जबकि महासचिव पद पर हर्ष वर्धन पंत ने बाजी मारी। रविवार की सुबह शिव मंदिर सभागार में मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। शाम चार बजे बाद मतगणना तथा बाद में परिणाम घोषित हुए। देर शाम विजेता प्रतिभागियों ने जुलूस निकालकर मतदाता व्यापारियों का आभार जताया। कुल 663 मतों में से 584 मत पड़े।

विज्ञापन

मतदान को लेकर रविवार सुबह से ही व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया। चुनाव समिति के आह्वान पर नगर की बाजार दिन भर बंद रही। सुबह से ही व्यापारी मतदान स्थल पर डटे रहे। विभिन्न पदों के प्रत्याशी भी अपने अपने समर्थकों के साथ वहां मौजूद थे। मतदान प्रक्रिया दिन में साढ़े तीन बजे तक चली। चार बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर भगवंत नेगी ने अपने प्रतिद्वंदी को 102 मतों से हराया। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला था।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर हुए चतुष्कोणीय मुकाबले में दीपक अग्रवाल मुन्ना ने बाजी मारी। महासचिव पद पर हर्षवर्धन पंत ने अपने प्रतिद्वंदी को 62 मतों से हराया। उपसचिव पद पर मनोज पंत मन्नू ने विनीत चौरसिया को 92मतों से मात दी। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक पंत और महिला उपाध्यक्ष पद पर सीमा जसवाल पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव समिति के कैलाश सती, कैलाश पांडे, जगदीश अग्रवाल, डॉ. गिरीश वैला, मोहन नेगी, महेश जोशी आदि ने सभी व्यापारियों का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
नेता प्रतिपक्ष ने दी शुभकामनाएं
रानीखेत। व्यापार मंडल के विजेता प्रतिभागियों को नेता प्रतिपक्ष विधायक अजय भट्ट, पूर्व विधायक करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज अग्रवाल, राजेंद्र जसवाल सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed