{"_id":"5910a86f4f1c1baa7c8514a7","slug":"ceremony-of-cultural-programs-in-the-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Mon, 08 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
मेले में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासी के सोमनाथ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। मुख्य मेले में दर्पण कला मंच पिथौरागढ़ के कलाकार छाए रहे। पर्वतीय महिला ग्राम विकास समिति रामनगर के कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। विधायक महेश नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत कराई।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के कलाकारों ने शिव स्तुति से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसी क्रम में जय हो कुमाऊं जय हो गढ़वाला, धारानौला छन गाड़ा, कसभलौ लाूं म्यर पहाड़ा, खाई जाली कैला बल, मै मिलण आई सुषमा सतपुली क म्यला के अलावा नेपाली, कुमाऊंनी आदि गीतों की प्रस्तुति दी। रामनगर के कलाकारों ने धम धमाधम हुड़की बाजौ, सरूली मेरा जिया लागी र, रूम झूमा बरखा लागी, सोमनाथ कौतिक लैरौ मासी क बाजारा, नाच गोविंदी नाच ले थोड़ा मासी क बाजार सहित कई प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन भूपेंद्र बिष्ट व तारादत्त शर्मा ने किया।
विज्ञापन
इससे पहले विधायक महेश नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सोमनाथ मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं मेला समिति अध्यक्ष हीराबल्लभ मासीवाल, गोपाल मासीवाल, शंकर बिष्ट, विजय गोरखा, शंकर रावत, विनोद मासीवाल, हेम उपाध्याय, चंद्रप्रकाश फुलोरिया, प्रकाश उपाध्याय, जीवन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन