फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CEO Azad Dutta Board Secretary

सीईओ आजाद विधिवत रूप से बने बोर्ड के सचिव

Fri, 01 Feb 2019 12:23 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 01 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
CEO Azad Dutta Board Secretary
ैंट बोर्ड सभासदों के साथ बैठक करते सीईओ अभिषेक आजाद। - फोटो : AMAR UJALA

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद के नए मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद अब विधिवत रूप से बोर्ड के सचिव बन गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने उन्हें बोर्ड की बैठक में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान हुई बैठक में सफाई सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई।

मालूम हो कि पूर्व सीईओ ज्योति कपूर के आगरा स्थानांतरण होने के बाद नए सीईओ अभिषेक आजाद ने गत दिनों यहां कार्यभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद बृृहस्पतिवार को पहली बोर्ड बैठक हुई। जिसमें बोर्ड अध्यक्ष केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने उन्हें शपथ दिलाई, अब सीईओ आजाद बोर्ड के विधिवत सचिव बन गए हैं। बैठक में सफाई सहित तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा वर्ष भर के आय-व्यय का ब्यौरा भी रखा गया। बैठक में उपाध्यक्ष मोहन नेगी, वित्त समिति के अध्यक्ष संजय पंत, सभासद विनोद चंद्र, विंदु रौतेला, अर्चना पाठक, भुवन चंद्र आर्य, सुकृत शाह के अलावा तमाम नामित सदस्य मौजूद थे। बैठक में पिछली बोर्ड में हुई कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद सभासदों ने सीईओ के साथ मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण की 
विज्ञापन

खतरनाक 20 पेड़ों का होगा निस्तारण 
रानीखेत। कैंट क्षेत्र में खतरनाक पेड़ों के निस्तारण की अब अनुमति मिल गई है। सीईओ अभिषेक आजाद ने बताया कि पेड़ों के निस्तारण की अब शीघ्र निविदा लगाएंगे। क्षेत्र में कुल 20 पेड़ों का निस्तारण होना है। दरअसल कैंट क्षेत्र में कई स्थानों पर खतरनाक पेड़ दुर्घटना को दावत दे रहे थे। इनके निस्तारण की मांग लंबे समय से चल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर एटीएम ठीक होंगे
रानीखेत। अमर उजाला की खबर का फिर असर हुआ है। अमर उजाला ने छावनी अंतर्गत स्थापित वाटर एटीएम के स्थापना के समय से ही ठप पड़े होने की खबर विस्तार से प्रकाशित की थी, इधर कैंट बोर्ड सीईओ अभिषेक आजाद ने बताया कि एक दो दिन के भीतर मैकेनिक आकर इन्हें ठीक कर देगा, इसके बाद लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। नगर मेें केमू और रोडवेज स्टेशन पर वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed