फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Central team inspected Tadagatal lake

Almora News: केंद्रीय टीम ने तड़ागताल झील का किया निरीक्षण

Mon, 14 Aug 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Central team inspected Tadagatal lake
चौखुटिया के तड़ागताल पहुंची जल श​क्ति मंत्रालय की टीम । संवाद
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लोगों में बहुप्रतीक्षित तड़ागताल झील के निर्माण की उम्मीद फिर जग गई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की छह सदस्यीय टीम ने तड़ागताल क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर झील का निरीक्षण करने के साथ ही पानी के स्रोत आदि को देखा। उन्होंने बाद में स्थानीय लोगों की बात भी सुनी। विधायक मदन सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक महेश नेगी ने भी झील के निर्माण के लिए हर संभव सहयोग की बात कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जल सूचना विज्ञान केंद्र के जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के तहत जल शक्ति मंत्रालय की टीम तड़ागताल पहुंची। टीम ने तड़ागताल के पास कई अन्य जल स्रोतों का भी निरीक्षण किया। बाद में टीम के मुखिया सेक्शन अधिकारी कुंवर सिंह रावत ने कहा कि झील व निकटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर लिया है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तड़ागताल झील को विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। पूरी रिपोर्ट विशेषज्ञ टीम को सौंपी जाएगी। बाद में केंद्र की तकनीकी टीम स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

टीम में अंकित चौरसिया, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार, चंदन कुमार व मनोज कुमार आदि शामिल थे। तड़ागताल सुधार समिति के बुद्धि सिंह बिष्ट व भूपाल सिंह बिष्ट ने भी अधिकारियों को झील के विकास सहित विभिन्न बिंदुओ की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित लोगों ने व्यावसायिक भूखंड की रखी मांग
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। यदि बहुउद्देशीय झील का निर्माण होता है तो इससे चौखुटिया व द्वाराहाट के साथ ही निकटवर्ती क्षेत्रों को इसका व्यापक लाभ मिल सकता है। झील में पर्यटन, नौकायन, मत्स्य पालन के साथ ही सिंचाई व पेयजल योजनाएं प्रस्तावित है। तड़ागताल पहुंची टीम ने ग्रामीणों के साथ भी बैठक की। इस दौरान झील से जुडे़ सातों ग्राम पंचायतों के लोगों ने अपनी बात रखी। लोगों का कहना था कि झील निर्माण में उनकी भूमि जा रही है। लिहाजा झील निर्माण के बाद उन्हें झील के निकट व्यवसायिक भूखंड आवंटित किए जाएं।

बैठक में बुद्धि सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट, प्रमुख किरन बिष्ट, कुबेर सिंह कठायत, प्रधान दीपचंद्र कठायत, प्रधान चंद्रा कोहली, प्रधान हेमा देवी, प्रधान दीपा देवी, प्रधान धनसिंह, उमराव सिंह व नारायण रौतेला आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed