फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Central School in Delhi Megha award

केंद्रीय विद्यालय की मेघा दिल्ली में पुरस्कृत

Wed, 06 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 06 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Central School in Delhi Megha award

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता-2014 में स्थानीय केंद्रीय विद्यालय की छात्रा मेघा खाती को उत्कृष्ट लेखन के लिए पुरस्कृत किया गया है। ‘मलेरिया-एक चुनौती, निवारण के उपाय’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता का पुरस्कार मेघा को गत 25 अप्रैल को विज्ञान भवन नई दिल्ली में दिया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. माला तिवारी ने बताया कि मेघा खाती ने राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मलेरिया दिवस पर 25 अप्रैल को दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में प्रख्यात लेखक प्रो. यशपाल ने मेघा को यह पुरस्कार प्रदान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


मेघा के इस प्रदर्शन के चलते प्रधानाचार्या सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने हर्ष जताया है। भविष्य में और मेहनत करने को कहा है। इधर मेघा का कहना है कि 2014 में उन्होंने दिल्ली में इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। उत्कृष्ठ लेखन के लिए पुरस्कार मिलेगा, उन्हें पक्का भरोसा था। माता, पिता और विद्यालय  के गुरुजनों के आर्शीर्वाद से उन्हें यह सफलता मिली है। भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed