फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cars killed in Ramganga in Mehalchouri, two killed, three injured

मैहलचौरी में रामगंगा में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

Wed, 26 Jul 2017 10:27 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
 Cars killed in Ramganga in Mehalchouri, two killed, three injured
रामगंगा में गिरी कार से घायलों को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 चमोली जिले के चौखुटिया से लगे मैहलचौरी में एक आल्टो कार के रामगंगा नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार हरगड़ से श्रीनगर जा रही थी। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजे गए हैं। घायलों को सीएचसी गैरसैंण में उपचार के बाद आगे भेजा जा रहा है।      

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार आल्टो कार यूके 11-6189 हरगड़ से श्रीनगर जा रही थी। इसी दौरान वह मैहलचौरी के निकट नागचूलाखाल वाली रोड से सीधे रामगंगा में गिर गई। जिसमें पानसिंह (52) पुत्र भीम सिंह और उनकी पत्नी सावित्री देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक भरत सिंह (36) पुत्र खीमसिंह, मानसिंह (40) पुत्र गबर सिंह और गर्भवती महिला रेखा देवी (26) पत्नी जगत सिंह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गैरसैंण में प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर करने की बात कही गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गैरसैंण की उपजिलाधिकारी स्मिता परमार और पुलिस चौकी इंचार्ज प्रियांशु जोशी आदि ने मौका मुआयना कर घायलों को आगे भेजने की व्यवस्था की। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिए गए हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed