फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car fell into a ditch in Salt, four people injured

सल्ट में अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch in Salt, four people injured
सल्ट के नौकुचिया भीमपाव के पास घायलों को खाई से निकालते लोग और पुलिस कर्मी। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सोमवार रात को सराईखेत से काशीपुर जा रही ऑल्टो कार सल्ट के नौकुचिया भीमपाव के पास सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से तीन घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए रामनगर ले जाया गया। कार सवार सराईखेत में पूजा कर देर रात को काशीपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

काशीपुर के शक्ति नगर निवासी सेना के जवान पवन सिंह पत्नी मंजू सिंह और दो अन्य लोगों के साथ अपनी ऑल्टो कार से ससुराल सराईखेत पूजा के लिए आए थे। पूजा करने के बाद सोमवार रात कार संख्या डीएल-7-सीके-2884 से काशीपुर को लौट रहे थे। बताया जाता है जानवर को बचाने में रात ढाई बजे सल्ट के नौकुचिया भीमपाव के पास कार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

दुर्घटना में वाहन स्वामी पवन सिंह (36) पुत्र जयचंद, उनकी पत्नी मंजू देवी (25) निवासी शक्ति नगर काशीपुर, हरिदत्त ढौंडियाल (29) पुत्र केशव दत्त निवासी जबई थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल और तेजपाल (38) पुत्र जगमोहन सिंह शक्ति नगर काशीपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजपाल को हल्की चोट पहुंची थी। तेजपाल ने बताया कि रात में तीनों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद मोबाइल टार्च के उजाले में सड़क पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तड़के चार बजे पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों घायलों को खाई से निकाला। 108 एंबुलेंस से चारों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए पवन सिंह, मंजू देवी और हरिदत्त ढौंडियाल को उपचार के लिए रामनगर ले जाया गया है।

सल्ट के नौकुचिया भीमपाव के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त कार।

सल्ट के नौकुचिया भीमपाव के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त कार।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed