फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cantonment Board Vice Chairman Mohan remained uncontested

मोहन निर्विरोध बने छावनी परिषद के उपाध्यक्ष

Tue, 24 Mar 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Tue, 24 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cantonment Board Vice Chairman Mohan remained uncontested

विज्ञापन


 छावनी परिषद रानीखेत के उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर तीन के सभासद मोहन नेगी निर्विरोध चुने गए। हालांकि कैंट बोर्ड की विशेष बैठक में इस पद के लिए नामांकन पत्र भरे गए, जिसमें एकमात्र मोहन नेगी का नामांकन हुआ। उन्हें चार सभासदों का लिखित समर्थन भी मिला। बोर्ड अध्यक्ष और कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया ने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को ईमानदारी से कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई। नेगी का लोगों ने भव्य स्वागत किया। उपाध्यक्ष ने भी सभी लोगों को साथ लेकर कैंट क्षेत्र का विकास करने की बात कही।


छावनी परिषद में सभासद पद के लिए मतदान 11 जनवरी को हुआ था। इसी रात सभी सातों वार्डों के परिणाम भी घोषित हो गए। इसके बाद से ही बोर्ड उपाध्यक्ष को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। पूर्व के वर्षों तक सभासदों के शपथ ग्रहण के दौरान ही उपाध्यक्ष भी चुन लिया जाता था।  कैंट बोर्ड निदेशालय ने अब इस पद के लिए भी चुनाव प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है, जिस कारण इस प्रक्रिया में दो माह लग गए। पहले 16 मार्च को चुनाव होना था, लेकिन बोर्ड के अध्यक्ष अवकाश पर होने के कारण यह प्रक्रिया नहीं हो पाई। सोमवार को छावनी परिषद की विशेष बैठक में बोर्ड अध्यक्ष और केआरसी कमांडेंट ने इस पद के लिए सभासदों से नामांकन पत्र भरने को कहा। लेकिन मोहन नेगी के अलावा दूसरे सभासद ने नामांकन नहीं किया। मोहन नेगी को चार सभासदों का लिखित समर्थन भी मिल गया। जिसके चलते वह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिए गए। छावनी अध्यक्ष और कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया ने उन्हें शपथ दिलाई। बैठक में सीईओ और बोर्ड के सचिव प्रमोद कुमार सिंह, सभासद संजय पंत, सुकृत शाह, अर्चना पाठक, विनोद चंद्र आदि मौजूद थे। नगर में पहुंचने पर लोगों ने मोहन नेगी का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश फर्त्याल, विमल भट्ट, मदन सिंह रौतेला, हरीश हरबोला, शेर सिंह राणा, मनोज पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मदन मेहरा, चंदन भगत, बंशीधर मठपाल मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed