फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Candle march in Dwarahat

Almora News: द्वाराहाट में निकाला कैंडल मार्च

Thu, 27 Jul 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Candle march in Dwarahat
फोटो- 27 एएलएम 20 पी- द्वाराहाट में कैंडल मार्च निकालते वि​भिन्न संगठन के लोग। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कारगिल दिवस पर पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों ने बुधवार शाम कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन सहित नगर के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में घटगाड़ तिराहे से मुख्य बाजार तक कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सैनिक संगठन के अध्यक्ष विनोद जोशी ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के कई सैनिकों ने शहादत दी। देश के वीर सपूतों ने अपने अदम्य साहस से पाकिस्तान को मात दी। वीर सपूतों की शहादत देश कभी नहीं भूलेगा। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केपीएस अधिकारी, बसंत लाल शाह, पीएस मेहरा, लक्ष्मी चंद त्रिपाठी, हिम्मत सिंह, जोधा सिंह, सुरेंद्र सिंह, जीवन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने रानीखेत में पेश किए कार्यक्रम

रानीखेत (अल्मोड़ा)। बियरशिबा स्कूल रानीखेत और चौखुटिया में शौर्य दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि रहे एसएसबी रानीखेत के द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार और सेवानिवृत्त सूबेदार पुष्कर सिंह रावत ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत पेश कर दर्शकों का मन मोहा। वहां रानीखेत स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता अधिकारी, निदेशक प्रीति पांडे, चौखुटिया स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका, प्रबंधक तिलक राज तलवार और निरुपति राज तलवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




द्वाराहाट में एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। शौर्य दिवस पर द्वाराहाट महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने शौर्य दीवार पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रमों का शुभारंभ गार्ड ऑफ ऑनर और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेवानिवृत्त सूबेदार दीवान सिंह रौतेला मुख्य अतिथि और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विनोद जोशी विशिष्ट अतिथि रहे। एनसीसी प्रभारी दर्शन सिंह कंबोज और प्राचार्य डॉ. उपासना ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी, प्रो. संजीव सक्सेना, प्रो. नाजिश खान, डॉ. अंजुम अली, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. पूनम पंत, डॉ. भरत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed