फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Candidates to intensify campaigning

नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने तेज किया चुनाव प्रचार

Tue, 24 Jan 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Tue, 24 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Candidates to intensify campaigning
बाराबंकी विधानसभा सीट - फोटो : SELF

अल्मोड़ा। जागेश्वर, अल्मोड़ा और सोमेश्वर सीट के लिए तीन दिनों में अब तक भाजपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय समेत सात नामांकन हो चुके हैं। नामांकन के दिन कार्यकर्ताओं की भीड़ लाकर अपनी ताकत दिखा चुके भाजपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों ने अपनी विधानसभा सीट में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर गांव-गांव, घर-घर जा रहे प्रत्याशी सोशल साइट्स के जरिए भी लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन


    तीन दिन के भीतर अल्मोड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान, बसपा से संजय कुमार टम्टा, उपपा से रेखा धस्माना, निर्दलीय प्रकाश भट्ट, जागेश्वर सीट से कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा के सुभाष पांडे और सोमेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा की रेखा आर्या नामांकन करा चुकी हैं। नामांकन के दिन भारी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने वाले भाजपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों ने अब अपना चुनावी प्रचार और तेज कर दिया है।
विज्ञापन


जहां एक तरफ पार्टी कार्यालयों में और विधानसभा क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से पार्टी की नीतियों के गीत बनाकर कैसेट चलाए जा रहे हैं। वहीं कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशी खुद चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं। उपपा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी प्रचार में खुद को झौंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को बेहतर प्रत्याशी बताते हुए उम्मीदवार मतदाताओं से चुनावी वायदे करना भी नहीं भूल रहे हैं। अल्मोड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी बुधवार को नामांकन कराऐंगे। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने बताया कि सुबह 11 बजे प्रत्याशी चौघानपाटा में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के बाद नामांकन कराने कलक्ट्रेट को निकलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed