फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Can not be meditated without worship: Murari

तप किए बिना साधना नहीं हो सकती : मुरारी

Mon, 23 Apr 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 23 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Can not be meditated without worship: Murari
राम कथा का आनंद लेते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

 श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम कनरा डोल आश्रम में रामकथा जारी है। तीसरे दिन सोमवार को कथा सुनाते हुए संत मुरारी बापू ने कहा कि साधना करने के लिए गुरु की कृपा आवश्यक है। गुरु की महिमा किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि तप किए बिना साधना नहीं हो सकती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्री ही विश्व का प्राण है। इससे जगत के सारे प्राणी प्रकाशित हैं। श्री पूर्णता का प्रतीक है। श्री तत्व पूर्ण भी है और शून्य भी है। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग श्री शब्द का जहां-तहां प्रयोग कर देते हैं। श्री शब्द कहां लगाना है इसके लिए सिद्धजनों से पूछना चाहिए। रामचरित मानस में स्वयं श्री यंत्र है। हनुमान चालीसा में भी श्री यंत्र है। रामकथा की शुरुआत भी श्री शब्द से हुई है।
विज्ञापन


माता सीता, पार्वती, रुकमणि आदि भी श्री हैं। श्री शब्द स्त्री और पुरुष लिंग है। सूखे जीवन को जो हरा भरा कर दे वही श्रीयंत्र है।  उन्होंने कहा कि एक मत के अनुसार हर 25 साल में दुनिया में एक हलचल मचती है चाहे वह किसी भी रूप में हो। भारतीय संगीत में 42 राग हैं। जिसमें से छह पुरुष राग निकलते हैं जबकि 36 रागनियां हैं। चंद्रमा की 16 कलाएं हैं। इसमें भी एक कला श्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री शब्द के बिना संसार की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। श्री समूचा वैभव और एश्वर्य है। किसी सिद्ध पुरुष का आश्रय पाने से जीवन सफल हो जाता है।  इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जा मंत्री दिनेश कुंजवाल, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed