फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   camp orgnised in district.

बहुद्देशीय शिविर: ताड़ीखेत में 27 शिकायतें उठीं, स्टॉलों से जनता ने उठाया लाभ

Wed, 26 Mar 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 26 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
camp orgnised in district.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत स्थित श्रद्धानंद मैदान में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बहुद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। इसमें कई विभागों की समस्याएं उठीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। कुल 27 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से कई समस्याएं मौके पर ही सुलझा ली गईं।
विज्ञापन


बुधवार को शिविर का उद्घाटन विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने किया। विधायक ने प्रदेश सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार ने हर वादा निभाया है और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है। शिविर में उज्ज्वला सहायता समूह और सिंगोली की महिलाओं ने सड़क और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं को उठाया जिस पर विधायक ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में 25 नए आधार कार्ड बनाए। युवा कल्याण, उद्यान, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण और वन विभाग समेत कई अन्य विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने इन स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर बीडीओ तारा चंद्र, एई मुकुल सती, ध्यान सिंह नेगी, राम सिंह रावत, मुकेश पांडेय, रामेश्वर गोयल, छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, ललित महरा, नरेंद्र रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पनुवानौला में भी लऐ शिविर में लोगों ने समस्याएं बताईं

जागेश्वर (अल्मोड़ा)। धामी सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में बहुउद्देशीय शिविर लगा। इसमें क्षेत्र के लोगों ने समस्याएं उठाईं। एसडीएम एनएस नगन्याल ने समस्याओं के समाधान के लिए शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलन से शिविर का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम पेश किए और छोलिया नृत्य ने दर्शकों का मन मोहा। शिविर में कई विभागों के स्टालों से लोगों ने विभागीय जानकारियां लीं। पुलिस विभाग की ओर से नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया। दिव्यांगों को सहायक उपकरण भी बांटे गए। संचालन शिक्षा विभाग के हेम चंद्र भट्ट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार बरखा जलाल, बीडीओ रोहित वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुमाड़ में विधायक जीना ने लिया शिकायतों का संज्ञान

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ में लगे बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य अतिथि विधायक महेश जीना ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछले तीन सालों में सल्ट विधानसभा में कई विकास कार्य हुए हैं और पीएमजीएसवाई के तहत 40 सड़कें स्वीकृत हुई हैं।


विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किटों को भी बांटा। शिविर में बिजली, जल संस्थान, जल निगम, शिक्षा, बाल विकास, वन, कृषि, स्वास्थ्य, श्रम, सहकारी आदि कई विभागों ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारियां लोगों से साझा कीं। विधायक के साथ ही उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने शिकायतों का संज्ञान लिया और संबंधित विभागों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। इससे पूर्व महिला सहायता समूहों की महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। संचालन गोविंद नेगी ने किया। शिविर में खंड विकास अधिकारी उमेश सनवाल, नायब तहसीलदार आबिद अली, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह समेत कई अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed