फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bus accident in almora, 16 injured

लोधिया के पास केमू की बस पलटी, 16 घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
bus accident in almora, 16 injured
लोधिया के समीप दुर्घटनाग्रस्त केमू की बस। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही केएमओयू की बस लोधिया से कुछ नीचे काली मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में बस चालक सहित 16 लोग घायल हो गए। उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया गया। सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर तीन बजे केएमओयू की बस (यूके04पीए 1189) लोधिया और काली मंदिर के बीच पहुंची तो बस का संतुलन बिगड़ गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में सड़क पर पलट गई। हादसा होने के बाद ही यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। घायलों में चालक के अलावा तीन बच्चे, तीन महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। गनीमत है कि बस खाई की तरफ नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा होता। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और प्रभारी कोतवाली हरेंद्र चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को निकालकर एंबुलेंस से बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एचसी गढ़कोटी ने बताया कि सभी 16 घायलों का इलाज चल रहा है और सभी की हालत ठीक है। बताया कि तीन लोगों का फ्रैक्चर है, लेकिन कोई गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल
महेश जोशी पुत्र तारादत्त जोशी (32 वर्ष) निवासी मोटाहल्दू हल्द्वानी, आनंद बल्लभ पुत्र जीवन चंद्र (60 वर्ष) निवासी मोटाहल्दू हल्द्वानी, राजेंद्र कुमार पुत्र विजय कुमार (48 वर्ष) निवासी खड़कपुर हल्द्वानी, तिलक पुत्र नर बहादुर (35 वर्ष) नेपाल, दीपा पत्नी तिलक (26 वर्ष) नेपाल, आशिका पुत्री तिलक (3 वर्ष), राधिका पुत्री तिलक (9 वर्ष) नेपाल, हरीश राम पुत्र बची राम (55 वर्ष) निवासी कांडा, प्रेम सिंह पुत्र मोहन सिंह (46 वर्ष) निवासी देवलचौड़ बागेश्वर, विनोद कुमार पुत्र धनी राम (38 वर्ष) निवासी धपोलासेरा, लक्ष्मण पुत्र दौलत सिंह (64 वर्ष) निवासी बागेश्वर, शशि प्रभा पत्नी लक्ष्मण (59 वर्ष) निवासी बागेश्वर, प्रदीप कुमार पुत्र चनी राम (32 वर्ष) निवासी शिवाली रानीखेत, जीवांश पुत्र प्रदीप कुमार (01 वर्ष) निवासी शिवाली रानीखेत, बसंती पत्नी प्रदीप कुमार (26 वर्ष) निवासी शिवाली रानीखेत तथा नंदी पत्नी जगदीश (45 वर्ष) बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed