{"_id":"5818d0c04f1c1bad31436501","slug":"burnt-effigies-of-bangladesh-protesting-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांगलादेश का पुतला फूंका, नारेबाजी कर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांगलादेश का पुतला फूंका, नारेबाजी कर विरोध जताया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश का पुतला फूंकते हिंदू सेवा समिति के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों में लूटपाट और मंदिरों में तोड़फोड़ के विरोध में हिंदू सेवा समिति के लोगों ने मंगलवार को चौघानपाटा में बांगलादेश का पुतला फूंका। उन्होंने बांगलादेश के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बांगलादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उपद्रवियों ने दिवाली के दिन हिंदुओं के घरों में लूटपाट और तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने कहा कि बांगलादेश में हुई हिंदू विरोधी घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का उत्पीड़न किया गया तो समिति आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
पुतला फूंकने वालों में सुशील साह, भैरव गोस्वामी, विनीत बिष्ट, सुमित वर्मा, विवेक वर्मा, अनूप खलझूनिया, कृष्ण बहादुर सिंह, नीरज बोरा, पीयूष भट्ट, कमल जिनवाल, भुवन वर्मा, विपिन बिष्ट, सुभांशु रौतेला, रोहित साह, किशन कनवाल, हर्षित वर्मा, भाष्कर साह, संजय वर्मा, अजीत सिंह कार्की, दीप जोशी, पंकज वर्मा, राकेश साह, नीरज चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन