फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Building of the National Academy of Uday Shankar handing new university preparation

उदय शंकर राष्ट्रीय अकादमी का भवन नए विश्वविद्यालय को सौंपने की तैयारी

Fri, 25 Dec 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 25 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Building of the National Academy of Uday Shankar handing new university preparation

नृत्य सम्राट पंडित उदय शंकर ने कभी अल्मोड़ा में संगीत और अभिनय के प्रशिक्षण के लिए एक कल्चरर सेंटर बनाने का सपना देखा था। 2002 में  पंडित उदयशंकर की पत्नी अमला शंकर के आग्रह पर तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री जगमोहन ने तब के राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों इस संस्थान की बुनियाद रखवाई।

विज्ञापन


करीब डेढ़ माह पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों इसका लोकार्पण भी हो चुका है, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने करोड़ों की लागत से बने इस भवन को अल्मोड़ा में खुलने जा रहे नए विश्वविद्यालय को सौंपने का फैसला कर लिया है। जिससे यह लगता है कि पंडित उदयशंकर का अल्मोड़ा में कल्चरर सेंटर स्थापित करने का सपना अधूरा रह जाएगा।  
विज्ञापन


अल्मोड़ा विश्वविख्यात नृत्य सम्राट स्व. उदय शंकर की कर्म भूमि रही है। उन्होंने अल्मोड़ा में 1938 में द उदय शंकर कल्चर सेंटर की स्थापना की और 1938 से 1943 तक इस सेंटर को यहां चलाया। बाद में भी उनका अल्मोड़ा आना-जाना लगा रहा लेकिन अल्मोड़ा में स्थायी कल्चरर सेंटर बनाने का उनका सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदय शंकर के इस सपने को पूरा करने के लिए बाद में उनकी पत्नी अमला शंकर ने प्रयास किए। उन्हीं के आग्रह पर 2002 में तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री जगमोहन ने अल्मोड़ा में राष्ट्रीय संगीत नाट्य अकादमी के निर्माण को मंजूरी दी। अकादमी के भवन की आधारशिला अक्तूबर 2002 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने रखी।

राष्ट्रपति द्वारा शिलान्यास करने के बावजूद इस भवन के निर्माण में शुरू से ही दिक्कतें हुईं। काफी मुश्किलों के बाद अब करीब 10 करोड़ की लागत से भवन का काम तो पूरा हो चुका है। प्रदेश सरकार ने बीते 11 नवंबर को गुरुड़ाबांज में आयोजित राज्योत्सव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों इसका लोकार्पण भी करवा दिया गया, लेकिन आज तक यहां नाट्य अकादमी खोलने की दिशा में कुछ काम शुरू नहीं हुआ है।

पूर्व में यह तय हुआ था कि प्रदेश संस्कृति विभाग के माध्यम से यहां संगीत और नाट्य अकादमी की गतिविधियां शुरू की जाएंगी, लेकिन अब पता चला है कि प्रदेश सरकार ने संगीत और नाट्य अकादमी खोलने के बजाय इस भवन को अल्मोड़ा में प्रस्तावित नए विश्वविद्यालय को सौंपने का फैसला कर लिया है। संगीत नाट्य अकादमी खोले जाने के बारे संस्कृति विभाग के अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।


संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर अकादमी के नवनिर्मित भवन में अल्मोड़ा में खुलने जा रहे नए विश्वविद्यालय के अंतर्गत एनिमेशन कोर्स शुरू किए जाने की बात तय हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed