{"_id":"61c616c442eedb203d5b4709","slug":"budden-memorial-chruch-in-almora-almora-news-hld4487373158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेजोड़ वास्तुकला का नमूना है बड़न मेमोरियल चर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेजोड़ वास्तुकला का नमूना है बड़न मेमोरियल चर्च
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विद्युत रोशनी से जगमगाता अल्मोड़ा का बडन मेमोरियल चर्च।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। 19वीं शताब्दी के अंतिम दशक में रेवरन जेएच बडन की याद में बनाया गया बडन मेमोरियल चर्च बेजोड़ वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह चर्च नगर के बीचोंबीच स्थित है। क्रिसमस के लिए चर्च को आकर्षक रूप से सजाया गया है।
अल्मोड़ा मिशन के पादरी रहे रेवरन जेएच बडन की याद में उनके परिवार ने इस चर्च का निर्माण कराया था। यह चर्च दो मार्च 1897 को बनकर तैयार हुआ। चालीस मीटर लंबे और तीस मीटर ऊंचे चर्च में 200 से अधिक लोग एक साथ प्रार्थना कर सकते हैं। इस चर्च से अल्मोड़ा नगर का आधा भाग दिखाई देता है। बीच में छोटा मैदान और बैठने की जगह होने के कारण अक्सर पर्यटक यहां पहुंचते हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या में भी कई लोग चर्च आए और प्रार्थना की।
क्रिसमस के लिए नगर के बाजारों से की खरीदारी
अल्मोड़ा। क्रिसमस शनिवार को मनाया जाएगा। नगर के बडन मेमोरियल चर्च में सुबह 10.30 बजे प्रार्थना सभा होगी। चर्च के पादरी रॉबिंसन दास ने प्रार्थना सभा में आने वाले लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। इधर, ईसाई समुदाय के लोगों ने क्रिसमस के लिए शुक्रवार को नगर के बाजारों से क्रिसमस ट्री, झालरें, सेंटा क्लाज की ड्रेस, ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट आदि की खरीदारी। शाम को ऑनलाइन कैरल गीत गाए गए।